Pics: संजय दत्त से आयुष्मान खुराना तक, बॉलीवुड स्टार्स की फैमिली वाली दीवाली
बॉलीवुड में हर साल की तरह इस साल दीवाली तो नहीं मनाई गई लेकिन फिर भी स्टार्स ने अपने परिवारों के साथ अपने घरों में दीवाली के छोटे छोटे जश्न मनाए। संजय दत्त से लेकर आयुष्मान खुराना तक और तापसी पन्नू से लेकर कंगना रनौत तक हर कोई इस साल फैमिली वाली दीवाली मनाते दिखे।
गौरतलब है कि कोरोना लॉकडाउन के कारण, ज़्यादातर लोग अपने घरों में हैं और अपने परिवारों के साथ। इसका पूरा फायदा सबने त्योहारों के मौके पर उठाया है।

संजय दत्त एक तरफ जहां अपने दोस्तों के साथ दुबई में दीवाली का जश्न मनाते दिखे तो वहीं दूसरी तरफ अनन्या पांडे अपने पूरे परिवार के साथ दीवाली की शुभकामनाएं देती दिखीं।
इस साल बॉलीवुड में दीवाली पार्टियां नहीं हुईं लेकिन स्टार्स ने अपनी फैमिली वाली दीवाली Pics के साथ फैन्स को निराश नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications












