एक फिल्म बाहुबली..एक हीरो प्रभास..लेकिन हर बॉलीवुड स्टार लें सीख
बॉलीवुड स्टार्स कई ऐसी बातें हैं जो एक्टर प्रभास से सीख सकते हैं।
आज बाहुबली रिलीज हो गई है और दर्शक सिनेमाघरों का रुख भारी संख्या में कर रहे हैं। हर कोई इस फिल्म का इंतजार पहली फिल्म से भी ज्यादा एक्साइटमेंट के साथ कर रहा है। फिल्म को बनाने में में कई लोगों की जी तोड़ मेहनत लगी है लेकिन एक शख्स जिसने फिल्म को और भी स्पेशल बना दिया वो खुद प्रभास हैं।
जी हां एस एस राजामौली के इस बाहुबली सपने को साकार करने में प्रभास का सबसे बड़ा हाथ है।उन्होंने फिल्म के लिए अपना पूरा 5 साल दे दिया है और इसे परफेक्ट बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

एसएस राजामौली की पहली पसंद बाहुबली के रोल के लिए प्रभास नहीं थे। लेकिन शायद राजामौली को गर्व होता होगा कि उन्होंने प्रभास को लिया और उन स्टार्स को दुख जिन्होंने फिल्म को रिजेक्ट किया।
प्रभास इस फिल्म से दुनिया भर में पॉपुलर हो गए। लोग उन्हें शाहरुख सलमान खान से भी बड़ा स्टार मानने लगे। हालांकि इस तरह की तुलना करना गलत है लेकिन एक बात साफ है कि प्रभास ने जो कर दिखाया है उसके बाद कई ऐसी बातें हैं जो हर स्टार को उनसे सीखनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications