PICS..शशि कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स..नम आखों से दी विदाई
Recommended Video

वेटरन एक्टर शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। शशि कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार रह चुके हैं जिनकी जगह कभी भी कोई नहीं ले सकता। उनका एक अलग ही अंदाज था जो लोगों को खूब पसंद आता था।
उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर हिट फिल्में दी और साथ ही 55 से अधिक मल्टीस्टारर फिल्मों में काम भी किया। जैसे ही कल इस खबर को साझा किया गया अमिताब बच्चन, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर, सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और काजोल सहित कई बड़े स्टार्स अस्पताल पहुंचे।

आज मुंबई में ही सांताक्रुज स्थित श्मशान में उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। शशि कपूर का अंतिम दर्शन करने कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications