..................... 'बेवकूफ और अशिक्षित हैं बॉलीवुड के सितारे'- विवेक अग्निहोत्री के इस बयान से मचा बवाल 'Bollywood stars are uneducated and stupid' - this statement of Vivek Agnihotri created a ruckus - Hindi Filmibeat

'मूर्ख और अशिक्षित हैं बॉलीवुड के सितारे'- विवेक अग्निहोत्री के इस बयान से मचा बवाल

vivek agnihotri

विवेक अग्निहोत्री इस वक्त किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और द कश्मीर फाइल्स ने उनको हर जगह पहचान दिला दी है। हालांकि वो फिल्मों के साथ साथ अपनी बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं। बता दें कि अब उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जिससे बॉलीवुड के कई सितारों को बुरा लग सकता है।

स्टार्स को अनपढ़ और 'बेवकूफ' कह डाला है। इस दौरान अनस्क्रिप्टेड पॉडकास्ट पर थे कुछ अहम बात कह डाली हैं। विवेक अग्निहोत्री ने कहा, "मैं इसे अहंकार से नहीं कह रहा हूं, बल्कि मैं सच कह रहा हूं। मुझे लगने लगा कि जिन स्टार्स के साथ मैं काम करता हूं, वे पढ़े-लिखे नहीं हैं और उन्हें दुनिया के बारे में कोई जानकारी नहीं है।'

मैं उनसे कहीं अधिक दिमाग रखता हूं और मेरा वैश्विक दृष्टिकोण हैं और निश्चित रूप से उनसे बेहतर है। ये उनकी बेवकूफी है जो कि मुझे नीचे खींच रही थी। वे इतने मूर्ख हैं कि वे आपको अपने साथ नीचे खींच लेते हैं।" विवेक अग्निहोत्री के इस बयान के बाद लोग हैरान हैं।

हालांकि उन्होने ये बात किसके लिए कही है इसका खुलासा नहीं हुआ है और ना ही उन्होने किसी का नाम लिया है। ऐसा कहा जाता है कि विवेक अग्निहोत्री अक्सर ऐसे बयान देते हैं जिनके बाद वो काफी मुसीबत में आ जाते हैं। अब देखना ये है कि इस बयान के बाद किसी का रिएक्शन सामने आता है।

विवेक अग्निहोत्री ने ऐलान किया था कि द कश्मीर फाइल्स के बाद वो द वैक्सीन वॉर बनाने वाले हैं और इसके लिए वो मेहनत कर रहे हैँ। हालांकि इस फिल्म का काम किस लेवल तक पहुंचा है इसका ऐलान होना अभी बाकी है। विवेक अग्निहोत्री इस तरह के मुद्दों को ही चुनते हैं और कुछ अलग करने के लिए हमेशा काम करते हैं।

Read more about: vivek agnihotri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X