रेप के आरोप में अभिनेता 'परेश रावल' का ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस ने बिछाया जाल
बॅालीवुड के लोकप्रिय अभिनेता परेश रावल का नाम एक बड़ी कंट्रोवर्सी में सामने आ रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक परेश रावल के ड्राइवर को रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कई दिनों से फरार होने के बाद ड्राइवर को पकड़ने में पुलिस कामयाब हुई है।
बता दें कि परेश रावल का ड्राइवर उनके यहां बीते 10 साल से काम कर रहा है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परेश रावल के ड्राइवर अशोक की तलाश जारी थी। परेश रावल की गाड़ी के साथ अशोक उनकी पत्नी सम्पत स्वरूप की गाड़ी भी चलाया करते थे। ये गिरफ्तारी आज नहीं बल्कि 16 अगस्त को हुई है।

डीएन नगर पुलिस स्टेशन की टीम 15 अगस्त के बाद सादे कपड़ों में अशोक को पकड़ने के लिए परेश रावल के घर पहुंची थी। लेकिन मौका पाते ही अशोक वहां से भाग गया। जाल बिछाते हुए पुलिस अशोक को जानकारी मिलते ही दूसरे ड्राइवर दुर्गेश की मदद से जुहू इलाके से पकड़ने में सफल रही।
पुलिस ने जानकारी दी है कि अशोक पर 376,50, 67 और 67A के तहत मुकदमा दायर किया गया है। आरोप है कि अशोक ने किसी महिला को होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसका एमएमएस बनाकर उसे अपलोड कर दिया।
हालांकि इस मामले पर अभी तक परेश रावल और उनके परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परेश रावल का ड्राइवर गिरफ्तारी से पहले कई दिनों तक शहर से बाहर था। इस वजह से अशोक की इस हरकत की जानकारी परेश रावल या उनके परिवार को नहीं थी।


Click it and Unblock the Notifications











