तैमूर, इनाया, आज़ाद और अबराम ने जमकर खेली दही हांडी, देखिए बेहद क्यूट तस्वीरें
बॉलीवुड में हर त्योहार काफी धूम धाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी भी कल बेहद शानदार तरीके से मनाई गई। जिन बॉलीवुड स्टार्स ने अपने घर में ही जन्माष्टमी मनाई, उनके बच्चे किसी ना किसी के कंधे पर चढ़कर मटकी फोड़ते दिखाई दिए। जहां शिल्पा शेट्टी के बेटे विवान राज कुंद्रा मटकी फोड़ते ही नहा लिए।
वहीं दूसरी तरफ आमिर खान के बेटे आज़ाद ने अब्बा की पीठ पर चढ़कर मटकी तोड़ी लेकिन इनाम के पैसों का लिफाफा आमिर खान ले गए। शाहरूख खान, दही हांडी के मौके पर अबराम की तस्वीरें खींचते नज़र आए। लेकिन तैमूर और इनाया की दही हांडी की तस्वीरें शानदार हैं।
गौरतलब है कि दही हांडी, जन्माष्टमी के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग एक घेरेनुमा Pyramid बनाते हैं और फिर एक इंसान सबसे ऊपर चढ़कर दही - दूध से भरी मटकी तोड़ने की कोशिश करता है जो पहले से ही ऊपर टांगी रहती हैं।

इस खेल श्रीकृष्ण के लिए खेला जाता है जो घर घर जाकर छींके पर बंधी दूध - दही - मक्खन की मटकियां इसी तरह अपने ग्वाल बाल के साथ मिलकर तोड़ते थे। इन स्टार किड्स ने भी इस बार इस त्योहार पर खूब मस्ती की।


Click it and Unblock the Notifications











