और बिना ऐश्वर्या के अभिषेक ने शुरू की 'मेरे अपने' की शूटिंग

और आखिरकार उमेश शुक्ला की फिल्म मेरे अपने' की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसके बारे में खुद जानकारी फिल्म के हीरो अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर दी है।अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा, "आज एक और यात्रा शुरू हो गई। मुझे हमेशा से पहले दिन घबराहट होती है। नई भोर, नया दिन, नई फिल्म, फिल्म निर्माण दल सदस्य। मुझे प्यार दीजिए।" अभिषेक ने लिखा है कि उमेश शुक्ला की इस फिल्म की शूटिंग के पहले दिन उन्हें उसी तरह से घबराहट महसूस हुई जैसी कि अन्य फिल्मों की शूटिंग के पहले दिन होती रही है। मेरे अपने एक फैमिली फिल्म है।

मालूम हो कि यह वही फिल्म है जिसके बारे में खबर आयी थी कि इस फिल्म के जरिये अभिषेक संग ऐश्वर्या राय की पर्दे पर वापसी होगी लेकिन इसका खंडन बाद में अभिषेक ने खुद किया था। अभिषेक ने कहा था कि ऐश की वापसी अभी पर्दे पर नहीं हो रही है लेकिन जल्द ही होगी और जब होगी तो मीडिया को जरूर बताया जायेगा।

वैसे अभिषेक इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धूम 3 को लेकर चर्चित हैं। फिल्म में वह एक बार फिर से ऊर्जावान और ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर जय दीक्षित के रोल में हैं। फिल्म में पहली बार वह आमिर खान के साथ नजर आयेंगे। फिल्म में आमिर खान डबल रोल में हैं, जिसमें से उनका एक किरदार निगेटिव है। फिल्म में आमिर के अपोजिट पहली बार कैटरीना कैफ हैं तो वहीं अभिषेक के साथ उनके शागिर्द के रोल में नजर आयेंगे फिर से उदय चोपड़ा। फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानी कि 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X