जिमी शेरगिल को बॉलीवुड से खास लगाव
फिल्म 'ए वेडनसडे' में अपने अभिनय से लोगों को आकर्षित करने वाले अभिनेता जिमी शेरगिल का कहना है कि उन्हें हिंदी फिल्मों से खास लगाव है। एक से बढ़कर एक पंजाबी फिल्में देने वाले जिमी ने कहा कि उनका दिल अभी भी हिंदी फिल्मों में ही रमता है।
वह इन दिनों फिल्मकार करण जौहर और सुजीत सरकार के साथ काम कर रहे हैं। सुपरहिट पंजाबी फिल्म 'तेरा मेरा रिश्ता' और 'मुंडे यूके दे' के अभिनेता जिमी ने कहा कि भले ही वह पंजाबी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं लेकिन उनका दिल बॉलीवुड के लिए धड़कता है।
जिमी ने वर्ष 1996 में गीतकार और फिल्मकार गुलजार की फिल्म 'माचिस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह फिल्म 'यहां' में नजर आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More from Filmibeat
a wednesday अभिनेता ए वेडनसडे जिमी शेरगिल bollywood jimmy shergill karan johar फिल्म punjabi blockbusters


Click it and Unblock the Notifications











