बॉलीवुड को भी नहीं भाया बाबा पर पुलिसिया कार्रवाई

अनुपम खेर ने कहा, यह हैरान करने वाला है कि रामलीला मैदान पर पुलिस और अधिकारियों ने किस तरह भीड़ के साथ दुर्व्यवहार किया। यह गलत और अलोकतांत्रिक है। फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी ने कहा कि मैं रामदेव का समर्थक नहीं हूं। लेकिन यह गलत है। दरअसल यह सरकारी असहिष्णुता का खतरनाक संकेत है।
वैसे आपको बता दूं कि फिल्म अभिनेता शाहरूख खान और सलमान खान ने बाबा के अनशन पर हमला बोला था औऱ उन्हें केवल योग की शिक्षा देने की सलाह दी थी। हालांकि उन्हीं के शब्दों में फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने उन्हें जबाब देते हुए कहा था कि उन्हें अपने ज्ञान का विस्तार करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











