बेहद दुबले हुए सिंगर हनी सिंह, वायरल तस्वीर देख फैंस ने बोला - ये कैसा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, बुरी हालत !
लोकप्रिय सिंगर हनी सिंह एक बार फिर से अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। हनी सिंह ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जहां पर वह पहले से काफी पतले नजर आ रहे हैं। हनी सिंह की यह नई तस्वीर देख उनके फैंस काफी चौंक गए हैं। इन फोटोज में हनी सिंह को पहचानना काफी कठिन है। हनी सिंह ने अपने शो की शुरुआत भी कर दी है। जहां पर हनी सिंह का जलवा बरकरार दिखाई दे रहा है।

हनी सिंह ने अपने नए शो से पहले एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कैजुअल आउटफिट के साथ हनी सिंह अपनी सिग्नेचर पोज में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में हनी सिंह अपने पहले के आकार में बॉडी को लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हनी सिंह की इस फोटो पर उनके कई फैंस ने रिएक्ट किया और लिखा है कि पुराना हनी सिंह वापस आ गया है।

2015 के बाद पूरी तरह से गायब
एक यूजर ने लिखा है कि किंग की वापसी। आपको बता दें कि बीते कई सालों से हनी सिंह अपने निजी जिंदगी में काफी परेशान रहे हैं। हनी सिंह साल 2015 के बाद पूरी तरह से गायब हो गए। इसके बाद हनी सिंह नशे की लत के शिकार हो गए थे। साथ ही हनी सिंह बीमारी बायपोलर डिसऑर्डर से भी घिर गए थे।

पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया
एक समय ऐसा भी आया जब करियर और सांग के जरिए वापसी करने के बाद हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हनी सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उन पर शराब की बोलत फेंक दी गई थी। काफी समय से उनके साथ मारपीट हो रही थी।

दीपिका-शाहरुख ने की थी मदद
हनी सिंह ने बताया था कि शराब की बोतल भी हनीमून के समय उन पर फेंकी गई थीं। बता दें कि हनी सिंह और शालिनी तलवार ने साल 2011 में शादी की थी।

दो साल तक घर से बाहर नहीं निकलते
हनी सिंह ने बताया था कि दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने बायपोलर बीमारी होने के समय उनकी काफी मदद की थी। दीपिका पादुकोण ने दिल्ली में हनी सिंह को एक डॉक्टर भी बताया था। अपनी बीमारी के कारण वह करीब दो साल तक घर से बाहर नहीं निकलते थे।


Click it and Unblock the Notifications