ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Usha Uthup's husband jani chacko uthup passed away: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) के पति जानी चाको उत्थुप (Jani Chacko Uthup) का निधन हो गया है। जानी चाको ने सोमवार को 78 साल की उम्र में कोलकाता में आखिरी सांस ली। मिल रही जानकारी के मुताबिक जानी चाको उत्थुप घर पर आराम से टीवी देख रहे थे, लेकिन उन्हें अचानक से बेचैनी होने लगी। उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जब तक उन्हें लेकर पहुंचे डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से जानी चाको उत्थुप की मौत हुई है। परिजनों ने जानकारी दी है कि मंगलवार को जानी चाको उत्थुप का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
70 के दशक में हुई थी मुलाकात
आपको बताते चलें कि जानी चाको उत्थुप ऊषा उत्थुप के दूसरे पति थे। बताया जा गया था कि वह बागान क्षेत्र से जुड़े थे। 70 के दशक में उनकी और ऊषा की मुलाकात प्रतिष्ठित ट्रिनकास में हुई थी। बता दें कि दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। उषा उत्थुप ने म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा योगदान दिया है। उन्हें तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
कई भाषाओं में गाने गा चुकी हैं उषा उत्थुप
ऊषा उत्थुप कई गाने गा चुकी हैं। उन्होंने 'हरी ओम हरी', 'रंबा हो', 'डिस्को डांसर' जैसे कई गाने गए हैं। बता दें कि ऊषा उत्थुप को शशि कपूर ने ब्रेक दिया था। और आज उषा उत्थुप जानी मानी सिंगर बन गई हैं। आपको बता दें कि उषा उत्थुप ने 16 भाषाओं में गाने गाए हैं। जिसमें से बंगाली, हिंदी, पंजाबी, असमी, उड़िया, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











