तो क्या सुनिधि चौहान की दूसरी शादी टूटी? पति के साथ रिश्ते पर सिंगर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
बॅालीवुड सिंगर सुनिधि चौहान एक बार फिर से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बीते कई दिनों से ये रिपोर्ट सामने आ रही थी कि सुनिधि चौहान की शादीशुदा जिंदगी में दिक्कत चल रही है। इस पर पहली बार सुनिधि चौहान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
सुनिधि चौहान ने पहली बार हितेश सोनिक के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी के हालात को लेकर अपना बयान दिया है। सुनिधि ने दबी आवाज में ये स्वीकार किया है कि पति के साथ उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, लेकिन अब उनके बीच के सभी हालात ठीक हैं।

हाल ही में ये रिपोर्ट आयी थी कि दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर है, बताया जा रहा था कि बढ़ते हुए झगड़ों के कारण पति-पत्नी एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। बता दें कि हितेश के साथ सुनिधि की यह दूसरी शादी है। इन सभी अफवाहों पर सुनिधि ने एक इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications











