बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना की चपेट में- लंदन से आकर बात छिपाई, 5 स्टार होटल में दी पार्टी?
कोरोना का कहर हर तरफ दिख रहा है।हजारों जानें जा चुकी हैं, कई खतरे में घिरे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। पूरी दुनिया इससे जूझ रही है साथ ही सुरक्षित और सतर्क रहने के लिए भी अपील की जा रही है। जहां बॉलीवुड के लगभग सभी सेलिब्रिटीज अपने अपने तरीके से लोगों के बीच कोरोना से बचने के लिए जागरूकता लाने की कोशिश में लगातार लगे हुए हैं। वहीं, बॉलीवुड सिंगर की कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आई है। कनिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट से इस बात की जानकारी दी है।

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर लंदन से वापिस आई हैं और वह कोरोना से प्रभावित हैं। लखनऊ में उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कुछ ही दिनों पहले वे लंदन से लौटी थीं। अफवाहों की मानें तो, उन्होंने कोरोनावायरस से पीड़ित होने की बात छुपाई। एयरपोर्ट पर वह बाथरूम में छिपकर अफसरों से बचकर बाहर आ गईं। इतना ही नहीं, बल्कि वह शहर के एक बड़े होटल में ठहरीं थीं, जहां उन्होंने एक डिनर पार्टी भी दी।
जहां सरकार आम नागरिकों के बीच कोरोना को लेकर जागरूकता लाने की कोशिश कर रहे हैं और सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। वहां किसी सेलिब्रिटी से इस तरह की गैर जिम्मेदारी काफी निंदनीय है। बता दें, कनिका कपूर बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं और इसी रविवार लंदन से वापस आई हैं। लखनऊ में अब कोरोना पॉजिटिव के 9 केस हो चुके हैं।
View this post on InstagramA post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on
कोरोना की बात करें तो, अबतक भारत में कुल 195 मामले सामने आए हैं, जिनमें 163 भारतीय हैं, जबकि 32 विदेशी नागरिक हैं। गुरुवार रात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील की है कि लोग घर से बाहर कम से कम निकलें और लोगों से मिलना जुलना कम करें, सामाजिक स्थलों पर ना एकत्रित हों।


Click it and Unblock the Notifications