अरिजीत सिंह ने क्यों लिया रिटायरमेंट? इसकी वजह ग्रह-नक्षत्र तो नहीं? ज्योतिषी का दावा- 'साढ़े साती का असर?'
Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे फेमस सिंगरों में से एक हैं। उनके रोमांटिक और दिल को छू लेने वाले गाने हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। लेकिन मंगलवार को उन्होंने अपने फैंस को चौंका दिया, जब उन्होंने गायकी से रिटायर होने का ऐलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए कहा कि अब वह नए गानों में प्लेबैक सिंगर के रूप में काम नहीं करेंगे।

ज्योतिषी यशराज शर्मा ने दावा किया कि अरिजीत इस समय साढ़े साती से गुजर रहे हैं। शर्मा के मुताबिक, उनका चंद्रमा मीन राशि में है और यही कारण है कि उनके गाने इतने इमोशनल और उदासी भरे होते हैं। उन्होंने बताया कि मीन राशि लोगों को सरल जीवन जीने और बिना ड्रामे के चीजों को छोड़ने की क्षमता देती है, और यह अरिजीत की लाइफस्टाइल में भी दिखाई देता है।
अरिजीत सिंह का इंस्टाग्राम नोट
अरिजीत ने लिखा- 'हैलो, सभी को नया साल मुबारक। मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने मुझे इन सालों में इतना प्यार दिया। मैं अब किसी नए गाने में प्लेबैक सिंगिंग नहीं करूंगा। यह मेरे लिए एक अद्भुत सफर रहा। भगवान ने मेरे साथ बहुत कृपा की।'
फैंस इस खबर से दुखी हैं, लेकिन कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि शायद यह केवल एक ब्रेक हो।
इस साल अरिजीत के गाने
इस साल हम पहले ही कई गानों में अरिजीत की आवाज सुन चुके हैं, जैसे- 'सितारे' (इक्कीस), 'घर कब आओगे' (बॉर्डर 2), 'हम तो तेरे ही लिए थे' (O'Romeo), 'मातृभूमि' (Battle of Galwan)
हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'मातृभूमि', जिसमें सलमान खान भी हैं, लोगों को ऑडियो में काफी पसंद आया, लेकिन वीडियो को लेकर रिएक्शन मिली-जुली रही।


Click it and Unblock the Notifications











