सन्नी के पति में दिखायी बॉलीवुड ने दिलचस्पी

बिगबॉस 4 से इंडिया में और जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने जहां यह कहकर सबको चौंका दिया है कि वो भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान एक परिपक्क अभिनत्री के रूप में करना चाहती हैं वहीं दूसरी ओर से यह खबर आने पर कि अब सन्नी के पति भी बॉलीवुड में एक्टिंग करेंगे, से हर कोई हैरान हो गया है। जी हां यह सच है और इस बात का खुलासा खुद पोर्न स्टार सन्नी ने किया है।

सन्नी ने कहा है कि उनके पति पति डैनियल वेबर को बॉलीवुड से प्रपोजल मिल रहे हैं इसलिए उनके पति अभिनय के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने हां नहीं की है। सन्नी ने हालांकि यह तो नहीं बताया कि उनके पति को फिल्मों का प्रस्ताव देने वाले कौन फिल्मकार हैं लेकिन यह जरूर कहा कि सन्नी के पति डैनियल को जो प्रस्ताव मिले हैं उन सभी में सन्नी और उनके पति को साथ काम करने के लिए कहा गया है। दोनों ही पति-पत्नी पटकथाओं को पढ़ रहे हैं और जैसे ही उन्हें कोई स्टोरी अच्छी लगती है वो हां कर देंगे।
सन्नी बॉलीवुड में अपने और अपने पति का इस तरह के स्वागत से काफी खुश हैं उन्होंने कहा कि वो हिन्दुस्तान की तारीफ सुना करती थीं लेकिन अब उन्होंने खुद महसूस किया है कि यहां के लोग काफी अच्छे और मिलनसार हैं वो इंडिया से काफी कुछ सीख रही है। फिलहाल सन्नी इस समय टीवी की महारानी एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X