मेरे पापा स्वस्थ्य हैं चिंता के लिए शुक्रिया लेकिन खामोश: सोनाक्षी

अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों के अनुसार "शत्रुघ्न सिन्हा दोपहर के समय हस्पताल में भर्ती कराए गए थे। उन्हें सांस की तकलीफ थी।" डॉक्टरों के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा के घर में मरम्मत के चलते पेंटिंग हो रही थी और उसी वजह से उन्हें एलर्जी हो गई।
सोमवार 2 जुलाई की सुबह से बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। दोपहर में स्थिति और गंभीर होने के चलते उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने अभी तक स्पष्ट रुप से नहीं बताया है कि कब तक उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा।
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और उनके दोनों बेटे लव और कुश भी उनके साथ अस्पताल में थे। जबकि उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शूटिंग के चलते अस्पताल में मौजूद नहीं रही। लेकिन ट्वीटर के जरिए उन्होंने लिखा "किसी की तबीयत को लेकर बात का बतंगड़ बनाना सही नहीं है। मेरे पिता बिल्कुल स्वस्थ्य हैं और घर पर मेरा इंतजार कर रहे हैं। जो भी लोग टीवी पर कह रहे हैं कि वो आईसीयू में हैं वो झूठ बोल रहे हैं। चिंता करने के लिए धन्यवाद लेकिन खामोश!!!"


Click it and Unblock the Notifications