लिजा की बीमारी से आहत बॉलीवुड
अभिनेत्री लिजा रे को बोन मैरो कैंसर हो गया है। इस खबर से बॉलीवुड सदमे मे है। ज्यादातर सितारे खबर से परेशान हो गए है। अभिनेता जॉन अब्राहम को तो इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा है।
जॉन ने लिजा के साथ दीपा मेहता की फिल्म वाटर में काम किया था। लिजा के साथ बिताए गए दिनों को याद करते हुए जॉन का कहना है कि वो बहुत प्यारी सी मेहनती लड़की है।
जॉन की प्रेमिका व अभिनेत्री बिपाशा बसु भी इस खबर से आहत है उनका कहना है कि इतनी कम उम्र में लिजा को यह रोग क्यों लग गया। मॉडलिंग के दिनों में लिजा और बिप की मुलाकात हुई थी। जल्दी ही दोनों में दोस्ती हो गई थी।
वहीं संजय दत्त भी काफी परेशान है। संजय और लिजा एक फिल्म में काम करने वाले थे लेकिन बाद में फिल्म ठंडे बस्ते में बंद हो गई। सभी दुआएं कर रहे है कि लिजा ठीक हो जाए।
कैंसर जॉन अब्राहम दीपा मेहता बिपाशा बसु बॉलीवुड लिजा रे वाटर संजय दत्त bipasha basu cancer deepa mehta john abraham lisa ray sanjay dutt water


Click it and Unblock the Notifications