रा-वन की एनीमेटर चारू सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम चारू अपने मंगेतर विक्रांत और बहन रितु के साथ ऑटो से जा रही थी। जूहू के पास तेज रफ्तार से आ रही होंडा सिटी कार ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भंयकर थी कि ऑटो के परखच्चे उधड़ गये। इस हादसे में चारू और विक्रांत गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों की मानें तो चारू की हालत नाजुक है और वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
सूत्रों ने बताया कि होंडा सिटी का चालक नशे में था और हादसे के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 289, 337, 338 और 185 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि फिल्म रा-वन में एनीमेशन के लिये जिस टीम को नेशनल अवार्ड मिला था उस टीम को चारू ही लीड कर रहीं थी।
जख्मी बॉलीवुड मुंबई रा वन शाहरुख खान सड़क हादसा bollywood injury mumbai ra one road accident shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications