फिल्मी हस्तियों ने भारतीयों को दी ईद-तीज की बधाई
ईद-उल-फितर और तीज के मौके पर शुक्रवार को बॉलीवुड हस्ती शबाना आजमी और फिल्म निर्माता महेश भट्ट सहित कई फिल्मी शख्सियतों ने दोस्तों और प्रशंसकों को बधाइयां दीं। फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन, सोनाक्षी सिन्हा, नरगिस फाकरी, मल्लिका शेरावत, नेहा धूपिया, जावेद जाफरी और अरबाज खान ने सोशल नेटवर्किं ग साइट पर 'ईद मुबारक' कहा।
तो वहीं बॉलीवुड ने हिंदु बहनों को आज हरियाली तीज की भी बधाई दी है। फिल्मी हस्तियों ने महिलाओं से कहा है कि आपका परिवार और सुहाग इस पर्व की वजह से आबाद हो आपके घर बहुत सारी खुशियां आयें और आपका जीवन सुखमय और सेहत मंद हो।
बॉलीवुड में कई लोंगों ने ईद के मौके पर पार्टी भी दी है जिसमें किंग खान प्रमुख रूप से शामिल हैं। शाहरूख के घर पर आज मन्नत में ईद की पार्टी है जिसमें हिंदी सिनेमा के कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।
आईये जानते हैं लोगों ने तीज और ईद के लिए ट्विटर पर क्या लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications











