#WorldCup2019: धोनी को रोता हुआ पैविलियन लौटता देख टूटा बॉलीवुड का दिल, किया ट्वीट पर ट्वीट
आखिरी समय तक लड़ने के बाद भी आखिरकार, भारत न्यूज़ीलैंड से वर्ल्ड कप सेमीफाईनल हार कर वर्ल्ड कप 2019 जीतने की रेस से बाहर हो गया। मैच देखते वक्त पूरे भारत की आंखे एकटक उम्मीद बांधे बैठे रहीं। हालांकि खेल शुरू होते ही भारत ने 5 रन बनाकर 3 िवकट खो दिए थे। लेकिन इसके बावजूद उस एक आदमी पर सबको भरोसा था - धोनी।
धोनी का विकट गिरते ही सबने भारत के जीतने की उम्मीद छोड़ दी। खुद धोनी फील्ड से विदा लेते हुए इस तरह टूटे हुए जाते दिखाई दिए और उन्हें रोता देख फैन्स का दिल भी टूटा।

लेकिन बॉलीवुड ने बिना वक्त गंवाए टीम इंडिया को हौसला देने का फैसला लिया और ट्वीट करना शुरू कर दिया -
गौरतलब है कि इस वर्ल्ड कप में शुरू से ही विराट कोहली के कुछ फैसलों पर लोगों को आपत्ति रही वहीं लगातार ये भी कहा गया कि धोनी को इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से विदा ले लेनी चाहिए। उन्हें रन आउट होता देख सबने वो पल याद किया जब धोनी अपने पहले मैच में रन आऊट हुए थे। इसे धोनी का आखिरी मैच और आखिरी रन आउट माना जा रहा है।
विराट कोहली ने भी कुछ देर पहले, देश के नाम अपना वर्ल्ड कप ट्वीट करते हुए लिखा - पहले तो मैं हर उस फैन का धन्यवाद करना चाहता हूं जो हमारा हौसला बढ़ाने यहां तक आए। आपने इस टूर्नामेंट को हमारे लिए यादगार बना दिया। हम तक वो सारा प्यार पहुंचा जो आप हमारे लिए लेकर आए थे। हम सब दुखी हैं और इस वक्त वैसा ही महसूस कर रहे हैं जैसा आप कर रहे हैं। लेकिन हमने वो सब कुछ दिया जो हमारे पास था। जय हिंद।


Click it and Unblock the Notifications












