..................... Bollywood school open in London | लंदन में खुला बॉलीवुड स्कूल - Hindi Filmibeat

लंदन में खुला बॉलीवुड स्कूल

By Staff

Anupam Kher
ब्रिटेन का पहला बॉलीवुड ऐक्टिंग स्कूल लंदन में खोला गया है। जाने-माने भारतीय अभिनेता अनुपम खेर ने ईलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ़ मीडिया और हीथ्रो सिटी पार्टनिशिप के साथ मिलकर ये स्कूल खोला है।

अनुपम खेर का भारत में भी 'ऐक्टर प्रीपेयर्स' नाम से ऐक्टिंग स्कूल चल रहा है। लंदन के ऐक्टिंग स्कूल में छात्रों को तीन महीने तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें अनुपम खेर समेत कई अभिनेता और फ़िल्मकार छात्रों को अभिनय के गुर सिखाएँगे!

अनुपम खेर ने कहा कि मेरे ख़्याल से हर वो व्यक्ति जो झूठ बोलता है, अभिनय कर सकता है। मेरी हिदायत है कि छात्र बॉलीवुड में ओवर-ऐक्टिंग के चलन से बचें।

ऐक्टिंग प्रीपेयर्स स्कूल का मकसद है कि हर साल ब्रिटेन या अमरीका से 100 छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा और कोर्स की फ़ीस 4,000 पाउंड होगी। छात्रों को अभिनय, नृत्य, और योग का प्रशिक्षण मिलेगा. इन्हें मुंबई में हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में किसी फ़िल्म सेट पर जाने का मौका भी मिलेगा।

उन्होंने कहा, "भारत और विदेशों में अभिनय का तरीका बदल गया है।" अनुपम खेर ने कहा है कि विश्व के अन्य शहरों में भी वे ऐसे स्कूल खोलना चाहेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X