बॉलीवुड ने दिया सभी को दीवाली पर शुभ संदेश

Diwali
प्रकाशपर्व दीपावली का खुमार में पूरे बालीवुड में रहा फिल्म जगत के नामचीन सितारों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर इस त्योहार को धूम धाम के साथ मनाया। बॉलीवुड के कुछ लोगों ने इसे परंपरागत अंदाज में मनया तो कुछ इस दिन देश और अपने घर से बाहर रह कर अपने तरीकों से सेलीब्रेट किया।

बिपाशा बसु ने ट्विटर पर लिखा है, हमें सावधानी से दिवाली मनाना चाहिए। हमें जिम्मेदारीपूर्वक इस उत्सव का आनंद लेना चाहिए। हम मिठाइयों और दूसरे पकवानों को मजा लेना चाहिए लेकिन ज्यादा खाने से बचना चाहिए।

रॉ वन फिल्म में काम कर रहे अभिनेता अर्जुन रामपाल ने लिखा है, सबको दिवाली की शुभकामनाएं। आप सभी का जीवन खुशियां, प्रकाश, स्वास्थ्य, समृद्धि और प्रेम से भर जाए।

फिल्म निर्देशक करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा है, अपने दुश्मन को दोस्त बना लें, अपने माता-पिता को खुद पर गर्व करने का मौका दें, सप्ताहांत पर मिलने वाली इस उर्जा को अपने पूरे हफ्ते में लगा दें। इस दिवाली सब के जीवन में खुशियां भर जाए।

देसी गर्ल के नाम से मशहूर और लॉस एंजिलिस में संगीत एलबम के लिये काम कर रही प्रियंका चोपड़ा ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, मैं दुनिया के हर भी कोने में दीपावली मना रहे लोगों को शुभकामनायें देती हूं । मैं आज अपने परिवार को मिस कर रही हूं, भगवान को धन्यवाद मेरे पास आप जैसे लोग हैं।

जूही चावला दीपों और रंगोली के साथ परंपरागत तरीके से दीपावली मनाने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा, सभी लोगों को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनायें। मैं स्थानीय बाजार जा रही हूं जहां दीये, फूलों की माला, रंगोली खरीदूंगी मैं दीपावली को लेकर बहुत रोमांचित हूं, आशा करती हूं कि आप भी इसका जमकर आनंद उठा रहे होंगे।

गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा, ईश्वर से कामना है कि दीपावली के दीये हमें समृद्धि, प्रगति, शांति और प्यार के पथ पर ले जायें।

हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा, मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि छोटी दीपावली का शगुन आपके साथ हमेशा रहे।

अभिनेत्री रवीना टंडन ने लिखा, मैं इस समय को कितना प्यार करती हूं दीपों की जगमगाहट, सब का पहनावा हर जगह अलग ही माहौल रहता है।

राष्टीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी अपने चाहने वालों को दीपावली की बधाई दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X