देवानंद के जाने से बॉलीवुड हुआ गमगीन

एक्टर अनुपम खेर का कहना है कि देवानंद साहब के बारे में खबर सुनी। पता नहीं क्यों ऐसा लगता है जैसे वे हमारे साथ हमेशा यहां बने रहेंगे। मेरे पहले हीरो। आशा के एक स्रोत। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। देव साहब विनम्र, भावुक, साहसी, स्पष्टवादी, आकर्षक, प्रोत्साहक और समकालिकता से जुड़े थे। वह एक लीडर और एक महान आदमी थे। वह याद आएंगे।
शेखर कपूर, मेरे अंकल देवानंद। हम उनके बारे में ऐसे बात कर रहे थे जैसे वह हमेशा हमारे साथ रहेंगे। वह अमर रहेंगे।
निर्देशक महेश भट्ट, 'देवानंद नहीं रहे।' मुंबई में भोर हो रही है और मैं उस सितारे को सलाम करता हूं जो हमें अपनी मुस्कान के उजास के साथ छोड़ कर चला गया।
अमिताभ बच्चन ने देवानंद को श्रद्धांजली देते कहते हैं कि देव साहब से प्रीमियर पर हाल ही में मुलाकात हुई थी। वह कमजोर थे लेकिन जोश से भरे हुए थे। अखबारों ने उनके जाने की पुष्टि की है। दुखद। एक युग का अंत। देवानंद के जाने से जो जगह खाली हुई है, वह कभी भर नहीं पाएगी।
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का कहना है कि देवानंद जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। एक और आइकन ने स्टेज छोड़ दिया। उनके परिवार के साथ संवेदनाएं। हम उन्हें याद करेंगे।
जूनियर बच्चन अभिषेक कहते हैं कि देव साहब के जाने की खबर पढ़ कर झटका लगा। एक महान आदमी और महान ऐक्टर। सकारात्मकता के प्रतीक। कभी नहीं सोचा था कि इस खबर के साथ नींद खुलेगी। बहुद दुखद।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर कहती हैं कि उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और न ही किसी चीज पर उन्हें पछतावा था। उनका एक महान व्यक्तित्व था।
अभी अपनी फिल्म हिरोईन के लिए काम कर रहे मधुर भंडारकर कहते हैं, अभी भी खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है। वह ऊर्जा और जिंदगी के जश्न से लबरेज इंसान थे।


Click it and Unblock the Notifications











