सल्लू ने जीता रणबीर का दिल

सलमान द्वारा होस्ट किए जा रहे शो 'दस का दम" में अपनी आगामी फिल्म 'बचना ए हसीनों" का प्रोमोशन करने पहुंची रणबीर और दीपिका की यह जोडी उस वक़्त दिल थामकर रह गई जब सलमान खान ने उन्हें अपनी तरफ से रणबीर को उनके दादाजी की पेंटिंग़ भेंट की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही सलमान ने रणबीर को पेंटिंग भेंट की वैसे ही रणबीर की आंखों में आंसू आ गए।अपनी पेंटिंग से रणबीर को रुला चुके सलमान को इस पेंटिंग पर राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर की सहमति का इंतज़ार है।
इससे पहले सलमान, अमृता अरोरा सहित और कइयों को पेंटिंग भेंट कर चुके हैं। वैसे प्यार जताने का इससे अच्छा और क्या ज़रिया हो सकता है। मगर अफसोस सल्लू प्यार जताने से अधिक लोगों को दुश्मन बनाने पर तुले होते हैं। क्यों ? अब यह हम कैसे बताएं, इसका जवाब तो सल्लू ही दे सकते हैं


Click it and Unblock the Notifications