सेलिब्रिटी बड़ी रकम जीतना चाहते हैं: सलमान

सलमान ने अपने ब्लाग में अपने शो का जिक्र करते हुए लिखा है कि शो में आने वाले सभी सेलिब्रिटी प्रतिभागी कहते हैं कि वह बड़ी रकम जीतना चाहते हैं जिसे वह चैरिटी के लिए देंगे।
उन्होंने लिखा कि युवा दिलों की धड़कन रणवीर कपूर भी चैरिटी के लिए ही बड़ी रकम जीतना चाहते थे। लेकिन ज्यादा न जीत पाने की वजह से वह निराश हो गए थे।
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ भी बड़ी राशि नहीं जीत पाए तो दोनों ने निजी तौर पर चैरिटी के लिए योगदान देने की इच्छा जताई। तब सोनी की टीम ने उनके पसंदीदा चैरिटेबल ट्रस्ट को 10 लाख रूपये भेजने का निर्णय किया।
सलमान के मुताबिक सेलिब्रिटी प्रतिभागी पूरी खेल भावना के साथ शो में भाग लेते हैं। उनकी शुरूआती झिझक जल्द ही दूर हो जाती है।
रणवीर कपूर के बारे में सलमान ने लिखा है कि आर के स्टूडियो में पहली बार कैमरे के सामने उनका रोमांच देखने योज्ञ था।
दस का दम की शूटिंग आर के स्टूडियो में ही होती है।


Click it and Unblock the Notifications