..................... Salman Khan is fond of Aishwarya's husband | सलमान और अभिषेक बने दोस्त - Hindi Filmibeat

सलमान और अभिषेक बने दोस्त

By Staff

Salman Khan
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी काफी चर्चित रही है, लेकिन सलमान से किनारा कर लेने के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से विवाह कर लिया.

इसके बाद सलमान और अभिषेक के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे और दोनों के बीच कई अवसर पर तनाव तक की नौबत आ गई, लेकिन वक्त बीतने के साथ सलमान खान लगता परिपक्व होते जा रहे हैं और वे बीती बातें भुला देना चाहते हैं.

यही वजह है कि उन्होंने अभिषेक से दुबारा दोस्ती कर ली है. बताया जाता है कि महबूब स्टूडियो में सलमान खान वीर की और अभिषेक बच्चन द्रोण की शूटिंग कर रहे थे.

शूटिंग से निपटने के बाद सलमान खान ने जब अभिषेक बच्चन को देखा तो उससे मिलने चले आये और बातें करने लगे. इससे अभिषेक ने भी सलमान का गर्मजोशी से अभिवादन किया.

सलमान ने अभिषेक की वैनिटी वैन में लगभग आधे घंटे तक बातचीत की और दोनो बेहद खुश नजर आ रहे थे. ज्ञात हो कि गर्म दिमाग के सलमान खान को जल्द ही गुस्सा आ जाता है.

ऐश्वर्या के कारण उनका विवेक ओबेराय से भी झगड़ा हुआ था और शाहरुख खान से भी दुश्मनी की मुख्य वजह ऐश्वर्या ही है. यही वजह रही कि वे अभिषेक से भी नाराज थे लेकिन अंत भला तो सब भला, वे अब अभिषेक के दोस्त बने चुके हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X