Pics: एक नजर फिल्मी कैनवस के भाई-बहनों पर जिन्होंने सिखाया सिर्फ प्यार करना
रक्षाबंधन केवल धागों का नहीं बल्कि भावनाओं का त्यौहार है। और भावनाओं को पर्दे पर उतारने में बॉलीवुड को महारथ हासिल है। अपनी आंखे बंद कीजिये और याद करिये वो गाना जो पर्दे पर आपको भाई-बहन की नोंक-झोंक और प्यार की याद दिलाये । कुछ को याद आयेगा.. बहना को भाई की कलाई पर...तो कोई गुनगनायेगा ...फूलों का तारों का... जिसको गाते हुए आपकी आंखे खुशी से चमक उठेगी।
आज भी भाई-बहन के रिश्ते की महक ज्यों-त्यों हैं
चेहरे पर एक कोमल मुस्कान अतित के पन्नों में जाकर कुछ मीठी यादों को आंखो के सामने उजागर कर देगी। वक्त बदला है, फिल्मों की शैली बदल गयी है। लेकिन आज भी भाई-बहन के रिश्ते की महक ज्यों-त्यों हैं। पहले की फिल्मों में भाई अगर छोटा है तो वो बहन के और बहन अगर छोटी है तो वो भाई के पैर छुआ करती थी लेकिन आज की फिल्मों में भाई-बहन एक साथ हाथ मिलाकर गले लगते हैं। कल तक फिल्में भईया या दीदी से भरी दिखायी देती थी तो आज फिल्मों में 'ब्रो' और 'सिस' का रिवाज है। लेकिन कल भी ये रिश्ता उतना ही चंचल था जितना की आज है। कल भी इस रिश्ते की अपनी गरिमा थी तो आज भी ये रिश्ता दिल के बेहद करीब है।
Pics: मिलिए बॉलीवुड के सुपरहिट भाई-बहनों से
रक्षा बंधन का त्यौहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का त्यौहार है। यह एक ऐसा दिन है जब भाई-बहन देश या विदेश के किसी भी कोने में क्यों ना हो साथ ही होते हैं। जो नहीं मिल पाते वो अपनों को प्यार भरी सौगात भेज देते हैं। हम अपनी राखी किस तरह से मनाते हैं यह तो हमें पता है लेकिन छोटे पर्दों के कलाकार राखी के दिन क्या करते हैं आइये हम आपको बताते हैं।
दुनिया के अमूल्य रिश्ते में से एक रिश्ते को बॉलीवुड ने भी काफी खूबसूरती से दिखाया है, आईये एक नजर डालते हैं ऑन स्क्रीन भाई-बहनों की हिट जोड़ियों पर.


Click it and Unblock the Notifications