ये 'न्यूकमर' हैं बॉलीवुड के असली सुपरस्टार....तीन गुना बढ़ाई फीस!
बॉलीवुड में कुछ भी टिकता नहीं है। सिवाय खान एक्टर्स के। बाकी सब आते जाते रहते हैं। ऐसे में मौका देख कर काम करने वाला सक्सेसफुल हो जाता है। सक्सेस का ऐसा ही चस्का लगा है अरिजित सिंह को।
फिलहाल अरिजित बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा डिमांडिंग आवाज़ हैं। शाहरूख खान से अक्षय कुमार तक सबका रोमांस उन ही के भरोसे चल रहा है। चाहे गेरूआ हो या सोच, अरिजित की आवाज़ ही इन गानों की पहचान है।
[JABAR: शाहरूख खान के फैन की धमाकेदार ओपनिंग]
इसलिए अब अरिजित ने भी अपनी कीमत आंकते हुए अपनी फीस तीन गुना बढ़ा दी है। यानि कि जिस 1 घंटे के स्टेज शो के लिए वो 30 से 50 लाख लेते थे उसके लिए अब वो 1.5 करोड़ रूपये लेंगे।
ऐसे में अरिजित की कीमत ए लिस्ट एक्टर्स जितनी हो गई है जो एक घंटे के शो के लिए 1 से 1.5 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं। हालांकि कई मैनेजर्स का मानना है कि अरिजित का ये कदम गलत है। आप जानिए टॉप सुपरस्टार्स की कुछ घंटों की फीस -


Click it and Unblock the Notifications
