ड्रीम गर्ल हेमा ने पूरे किये 64 साल
आज ड्रीम गर्ल हेमामालिनी का जन्मदिन है, बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल आज 64 साल की हो गई हैं। भले ही उम्र ने 64 का आकंड़ा पार कर लिया हो लेकिन हेमा की सुंदरता में कोई कमी नहीं आयी हैं तभी तो वो आज भी जवां लोगों की पसंद है।

हेमा एक अच्छी कलाकार, बेहतरीन डांसर, लविंग वाइफ और एक प्यारी मम्मी है, जीवन के हर रोल को खूबसूरती से निभाती हुई हेमामालिनी ने महिलाओं की हालत सुधारने के लिए भी काफी काम किया है। वो महिलाओं की मैंगजिन मेरी सहेली की संपादक है तो उन्होंने बतौर निर्देशिका महिला प्रधान कार्यक्रमों को निर्देशित भी किया है जिसमें नूपुर सीरियल काफी लोकप्रिय भी रहा है।
बॉलीवुड से संसद तक पहुंची हेमा मालिनी का अभिनय जीवन आज भी बखूबी जारी है और लोग उन्हें आज भी उतना ही चाहते हैं जितना कि पहले चाहते थे। ड्रीम गर्ल हेमामालिनी के जन्मदिन पर वनइंडिया परिवार भी उन्हें बधाई देता है।


Click it and Unblock the Notifications