रोमांटिक डायलॉग खास आपके लिए
वेलेंटाइन डे यानि प्यार का दिन और प्यार करने वालों का दिन, इस दिन हर कोई प्यार के रंगों में रंग जाना चाहता है। इस मौके पर हम आपको बता रहें हैं बॉलीवुड की फिल्मों के कुछ डायलॉग जो आपके दिलों के अंदर छुपे प्यार भरे अहसास को शब्द देंगे।
रब ने बना दी जोड़ी
मैं जब भी आपको देखता हूं मुझे रब दिखता है, रब के सामने माथा टेकता हूं तो दिल को सुकुन मिलता है। आपको हंसते हुए देखता हूं तो दिल को और भी सुकून मिलता है। तो मैं तो आपको रब से भी ज्यादा प्यार करता हूं।
कभी खुशी कभी गम
तो क्या हुआ हमारे रास्ते अलग हैं। हमारी मंजिल तो एक है... मुहब्बत और हमें ये मुहब्बत कबूल है. ..कबूल है... कबूल है।
मुहब्बतें
कोई प्यार करे तुमसे करे, तुम जैसे हो वैसे करे, तुम्हे बदल कर जो प्यार करे वो प्यार नहीं सौदा करे और साहिब प्यार में सौदा नहीं होता।
देवदास
कितनी आसानी से गिनवा दिया कि तुम्हें हर पल मेरी याद आती थी, मगर ये कभी नहीं सोचा कि उन पलों में बितता तो मैं ही था, दीया तुम जलाती थी लेकिन उसमें जलता तो मैं ही था।
दिल तो पागल है
कहीं ना कहीं कोई ना कोई तुम्हारे लिए ही बना है।
सिलसिला
मैं और मेरी तनहाई अक्सर ये बातें करते हैं, तुम होती तो ऐसा होता, तुम होती तो वैसा होता, तुम इस बात पर हंसती, उस बात पर हैरां होती।
हम दिल दे चुके सनम
चाहने और हासिल करने में बहुत फर्क होता है, प्यार सिर्फ हासिल करने का नाम नहीं, प्यार देने का नाम है।
इश्क विश्क
अगर तुम्हारा प्यार जाना चाहे तो उसे जाने दो, अगर वो लौट कर आए तो वो तुम्हारा है।
धड़कन
मैं तुम्हें भूल जाउं ये हो नहीं सकता और तुम मुझे भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा।
मुहब्बतें
मुहब्बत भी जिंदगी की तरह होती है, हर मोड़ आसान नहीं होता, हर मोड़ पर खुशी नहीं मिलती... पर जब हम जिंदगी का साथ नहीं छोड़ते तो मुहब्बत का साथ क्यों छोड़े।


Click it and Unblock the Notifications











