बॉलीवुड रिपोर्टर आरती का प्रेगनेंसी के दौरान कोरोना से निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

कोरोना काल में लोगों ने काफी दुख देखा है। फिल्म जगत ने भी पिछले साल अपने बहुत सारे करीबी लोगों को खो दिया। वहीं आज मीडिया जगत ने भी एक कर्मठ और काम के प्रति जुनूनी जर्नलिस्ट आरती को खो दिया। ये जानकारी, Viral Bhayani ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी।

उन्होंने पोस्ट कर बताया कि आरती बहुत ही मेहनती जर्नलिस्ट थीं। लेकिन कोरोना संक्रमण के बाद प्रेगनेंसी में काफी समस्याएं आईं और उनका निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

bollywood-reporter-aarti-dies-of-covid-varun-dhawan-aditi-rao-hyadri-and-celebs-pay-tribute

वो फील्ड पर काम कर रहे लड़कों के लिए मां की तरह थीं और उनका काफी ध्यान रखती थीं। एक युवा रिपोर्टर को उन्होंने शराब पीने की लत छुड़वा दी थी। हर कोई उनकी इज़्जत करता था। आरती प्रेगनेंट थीं और उनकी मौत हो गईं। ज़िंदगी कभी कभी बहुत ज़्यादा निर्दयी होती है। ओम शांति।

स्टार्स ने भी आरती को इस पोस्ट पर श्रद्धांजलि दी।

वरूण धवन ने दी श्रद्धांजलि

वरूण धवन ने दी श्रद्धांजलि

वरूण धवन ने आरती के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वो अपने काम के प्रति बहुत मेहनती और ईमानदार थीं। वरूण ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

करिश्मा तन्ना, सोफी चौधरी, फिल्मफेयर के एडिटर जीतेश पिल्लई ने भी आरती की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सितारों के साथ तस्वीर

सितारों के साथ तस्वीर

मीडिया जगत से कई लोगों ने आरती की तस्वीरें शेयर कर उनकी काम के प्रति लगन को याद किया।

बेहद दुखद

बेहद दुखद

स्टाईलिस्ट अनायता श्रॉफ, डबू रतनानी की पत्नी मनीषा ने भी आरती के निधन पर दुख जताया।

प्रभास के साथ आरती

प्रभास के साथ आरती

साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ आरती की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। फिल्मीबीट परिवार प्रार्थना करता है कि इस दुख की घड़ी में दिवंगत के परिवार को ईश्वर शक्ति दे। ओम शांति।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X