दो शब्दों से ही चला था अजीत का जादू - सोना और मोना!
शहर उन्हें लॉयन के नाम से जानता है और बॉलीवुड के दीवाने उनके दो ही शब्दों से उन्हें पहचान जाते थे....सोना और मोना! बात हो रही है सुपरस्टार अजीत की जो अपने निगेटिव किरदारों के लिए बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके थे।
उनकी डायलॉग डिलीवरी बिल्कुल अलग और उम्दा थी। चाहे मोना डार्लिंग कहने का अंदाज़ चाहे रॉबर्ट से सोना कहां है पूछना, अजीत के ये डायलॉग्स बॉलीवुड प्रेमियों के लिए एक माप बन गए हैं। कई बार कई लोग ने उन्हें कॉपी करने की कोशिश की पर कोई भी अजीत का स्टाइल और अंदाज़ कॉपी नहीं कर पाया।
27 जनवरी को अजीत का जन्मदिन है और बॉलीवुड उन्हें उनकी इस अदाकारी के लिए याद कर रहा है। अजीत ने बीआर चोपड़ा की फिल्म नया दौर, में अभिनय कर अपने अभिनय की छाप छोड़ी। यही नहीं उन्होंने मुगले आज़म में छोटी सी भूमिका से भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
वर्ष 1973 में उन्होंने जंजीर, यादों की बारात, समझौता, कहानी किस्मत की और जुगनू जैसी फिल्मों में अपनी प्रतिभा का परिचय देकर खलनायकी में अपनी जगह बना ली। उनकी फिल्म ज़जीर के रीमेक में प्रकाश राज ने उनकी भूमिका निभाई लेकिन अजीत का अंदाज़ प्रकाश भी कॉपी करना नहीं चाहते थे।


Click it and Unblock the Notifications












