#Yaadein: वो जिसने शाहरूख - सलमान को बनाया सुपरस्टार
पिछले साल कई दिग्गज अभिनेताओं ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इनमें से एक थे शशि कपूर। शशि कपूर 4 दिसंबर को दुनिया से विदा लेकर चले गए। और आज उनके 80वें जन्मदिन पर बॉलीवुड ने उन्हें याद किया।
शशि कपूर को ज़्यादातर याद रखा जाता है तो अमिताभ बच्चन के भाई की भूमिकाओं के लिए। लेकिन अगर लोग भूल जाते हैं तो वो ये कि शाहरूख - सलमान से पहले, अगर वाकई 60 - 70 के दशक का रोमांटिक सितारा था तो वो थे शशि कपूर।

जब भी कोई जाता है तो अपने पीछे ढेरों यादें छोड़ जाता है। और इन्हीं यादों के सहारे, वो इंसान हमेशा ज़िंदा रहता है। शशि कपूर भले ही हमारे बीच ना रहे हों लेकिन उनकी फिल्में और शूटिंग के दौरान के उनके किस्से कभी उनकी यादों को धुंधला नहीं होने देंगे।
शशि कपूर शशि ने एक्टिंग में अपना करियर 1944 में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर के नाटक 'शकुंतला' से शुरू किया। उन्होंने फिल्मों में भी अपने एक्टिंग की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी।
आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़े, कुछ बेहद दिलचस्प किस्से -


Click it and Unblock the Notifications











