'जोहरा हमेशा फिल्मी कैनवस और दिलों में जिंदा रहेंगी'
भारतीय फिल्म जगत और रंगमंच का एक बड़ा नाम अभिनेत्री जोहरा सहगल का गुरुवार को निधन हो गया। वह 102 वर्ष की थीं। पद्म विभूषण से सम्मानित वयोवृद्ध अभिनेत्री ने 'हम दिल दे चुके सनम', 'दिल से', और 'सांवरिया' जैसी 20 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। 27 अप्रैल 1912 को जन्मीं जोहरा सहगल ने अपना करियर कोरियोग्राफर के रूप में शुरू किया था। जोहरा ने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया । उन्हें लोग पर्दे पर ऐश की दादी के रूप में ज्यादा पहचानते हैं।
हर दिल अजीज और बेपनाह खूबसूरत शख्सियत की मालकिन जोहरा सहगल के जाने से पूरा बॉलीवुड गमगीन हैं। बॉलीवुड के दिग्गजों ने ट्विटर पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। लोगों ने ट्विटर पर जोहरा की आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना की है और गम की इस घड़ी में जोहरा के परिवारवालों को मजबूती के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगी है।
गौरतलब है कि साल 2008 में जोहरा को 'लाडली ऑफ द कंट्री' से सम्मानित भी किया गया था। जोहरा सहगल को निमोनिया की शिकायत होने पर बुधवार को दक्षिण दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को अपराह्न 4.30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनकी बेटी किरण सहगल ने कहा कि मैक्स अस्पताल में हृदयाघात से उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।
आईये डालते हैं एक नजर बॉलीवुड हस्तियों ने किस तरह से अपनी मनपसंद सितारा जोहरा सहगल को याद किया...


Click it and Unblock the Notifications











