कोरोना को लेकर भी बॉलीवुड मेकर्स में होड़- "कोरोना प्यार है" टाइटल की बनेगी फिल्म!
कोरोना वायरस से पूरी दुनिया खौफ में है। यूरोपीय देशों से लेकर भारत तक, सभी देश की सरकारों ने कमर कस ली है। लोगों के बीच बचाव हेतु जागरूकता फैलाई जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। भारत में भी 100 से ऊपर केस सामने आए हैं। सिनेमा हॉल, मॉल, जिम से लेकर स्कूल तक बंद कर दिये गये हैं। कई फिल्मों की रिलीज टाल दी गई है।
बहरहाल, जहां इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को इस वायरस से करोड़ों का नुकसान हो रहा है। वहीं, कुछ बॉलीवुड मेकर्स इस मौके को भुनाने में लगे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स इस महामारी पर फिल्मों के नाम रजिस्टर करवा रहे हैं, जिनमें से एक नाम है- कोरोना प्यार है।

Iros इंटरनेशनल की कृषिका लुल्ला ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि, 'वर्तमान समय में फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। यह एक लव स्टोरी होगी। जैसे ही सबकुछ ठीक हो जाएगा, प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा।' इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर काउंसिल की ओर से भी इस खबर की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा कुछ मेकर्स ने 'डेडली कोरोना' नाम को भी रजिस्टर कराया है। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने इस बात की जानकारी दी है। बहरहाल, एक ओर जहां कोरोना की वजह से लाखों जानें जा रही हैं, वहीं 'कोरोना प्यार है' नाम की फिल्म बनना असंवेदनशीलता से ज्यादा कुछ नहीं। बता दें, 'कोरोना प्यार है' टाइटल.. ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' से प्रेरित है।


Click it and Unblock the Notifications