साली को आधी घरवाली बनाकर रखते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, एक तो सबके सामने पकड़कर करता है रोमांस

Bollywood Jija Sali Jodis: बॉलीवुड एक्टर्स और उनके रियल लाइफ पार्टनर्स के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन क्या आप उनके बाकी फैमिली मेंबर्स से भी वाकिफ हैं? आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री की 7 शानदार 'जीजा-साली' जोड़ियों से मिलवाएंगे, जो रियल लाइफ में जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करते हैं। इनमें से दो सितारों ने तो बड़े पर्दे पर रोमांस भी किया है और अब एक-दूसरे के रिश्तेदार बन चुके हैं।
अजय देवगन
बात करें बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की, तो उनकी साली और काजोल की बहन का नाम है तनीषा मुखर्जी। भले ही तनीषा को बॉलीवुड में खास कामयाबी नहीं मिली, लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद खुलासा किया था कि अजय ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने में मदद की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने तनीषा के लिए एक सेक्रेटरी भी रखा था।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बहन रिंकी खन्ना के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। अक्षय उन्हें अपनी छोटी बहन की तरह मानते हैं और हमेशा उनका ख्याल रखते हैं। दोनों के बीच का रिश्ता दोस्ताना और काफी करीबी है।
शक्ति कपूर
बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की साली और कोई नहीं, बल्कि मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी हैं। शक्ति कपूर ने पद्मिनी की बड़ी बहन शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की थी। भले ही दोनों एक समय इंडस्ट्री के टॉप स्टार रहे हों, लेकिन उनके बीच हमेशा मजबूत और सकारात्मक रिश्ता रहा है। ऐसा भी कहा जाता है कि पद्मिनी की शादी में उनके जीजा शक्ति कपूर ने ही कन्यादान किया था।
राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनकी साली शमिता शेट्टी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों को कई बार साथ में पार्टी करते हुए देखा गया है। खुद राज कुंद्रा ने भी एक बार कहा था कि उन्हें शमिता के साथ पार्टी करना काफी पसंद है। हालांकि, शिल्पा की बहन शमिता को बॉलीवुड में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई।
निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन परिणीति चोपड़ा पहले भी प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर अपनी राय जाहिर कर चुकी हैं। शादी से पहले वह अक्सर प्रियंका के घर जाकर मस्ती करती नजर आती थीं। परिणीति और उनके जीजा निक जोनस के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है। इसी लिस्ट में मन्नारा चोपड़ा का नाम भी शामिल है।
अजय देवगन
यह बात काफी लोग जानते हैं कि काजोल और रानी मुखर्जी आपस में चचेरी बहनें हैं। रानी, श्याम मुखर्जी की बेटी हैं, जो काजोल के पिता शोमू मुखर्जी के चचेरे भाई थे। इस हिसाब से देखा जाए तो अजय देवगन की दो सालियाँ हैं। भले ही उनकी आपसी बॉन्डिंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन अजय और रानी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और स्क्रीन पर रोमांस करते भी नजर आए हैं।
सैफ अली खान
अंत में बात करते हैं सबसे चर्चित जीजा-साली की जोड़ी की। सैफ अली खान और करिश्मा कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और पर्दे पर बतौर कपल खूब रोमांस भी किया। उनकी केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी कपल समझने लगे थे। हालांकि बाद में सैफ ने करिश्मा की बहन करीना कपूर से शादी की।


Click it and Unblock the Notifications


















