शाइनी प्रकरण पर आहत बालीवुड

By Staff

बालीवुड इंडस्‍ट्री में शाइनी आहूजा जैसी घटना कोई नई नही है। नई बात है इस घटना का खुले रूप में सबके सामने आना और खुद शाइनी का इकबाले जुर्म। बालीवुड में आए हुए शाइनी को ज्‍यादा समय नही हुआ है। अभी तो उनका करियर अपने उठान पर ही था कि इस तरह की घटना हो गई।

शाइनी ने सुधीर मिश्रा की हजारों ख्‍वाहिशे ऐसी जैसी फिल्‍म से अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्‍म के लिए शाइनी को श्रेष्‍ठ नवोदित कलाकार का पुरस्‍कार भी मिला था। उसक बाद आई लाइफ इन मेट्रो, वो लम्‍हे, गैंगस्‍टर जैसी फिल्‍मे उनके करियर को गति दे रही थी। इसी गति के बीच यह व्‍यवधान आ गया जो निश्चित ही उनके करियर को अंधेरी दिशा की तरफ मोड़ देगा।

क्‍या कह रहा है बालीवुड

अपनी कई फिल्‍मों में शाइनी को लेने वाले निर्देशक महेश भट्ट ने इस घटना पर क्षोभ व्‍यक्‍त करते हुए कहा, '' मुझे यह सुनकर काफी शर्म व धक्‍का पहुंचा है। जब दीपिक तिजोरी की बेटी का अपहरण और बलात्‍कार की घटना सामने आई थी तो उस समय शाइनी दीपिक की काफी मदद कर रहे थे। शाइनी से काफी नजदीकी का रिश्‍ता है। मैं तो यही कहूंगा कि अगर उसने ऐसा किया है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।''

शाइनी को करीब से जानने वाले लोगो का कहना है कि शाइनी इस तरह का काम नही कर सकते है खुद उनकी पत्‍नी उनके समर्थन में आ गई है। पर शाइनी ने खुद इस बात को कबूल करते हुए कहा है कि मैंने नौकरानी की सहमति से संबंध बनाए है। वही नौकरानी का आरोप है कि शाइनी ने धमकी देकर जबरन बलात्‍कार किया है।

अब देखना है कि शाइनी के इकबाले जुर्म और कोर्ट के फैसले के बाद उन्‍हें क्‍या सजा मिलती है या फिर वे बच निकलने में कामयाब रहते है। लेकिन इस घटना से शाइनी की आने वाली फिल्‍मों के निर्माता निर्देशको को परेशानी में डाल दिया है।

उनकी आने वाली फिल्‍मों में मीरा नायर की द माइग्रेशन, झानू बरुआ की हर पल, विनोद पांडे और अमित सक्सेना की टेक टू, सुधीर मिश्रा की देवदास, प्रीतिश नंदी की एक्‍सीडेंट, रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट की चलो मूवी है। शाइनी को सजा मिलने पर उनकी सभी फिल्‍में बंद हो जाएगी जिससे निर्माता निर्देशकों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा और शाइनी की प्रतिष्‍ठा पर हमेशा के लिए दाग लग जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X