'कभी आओ दिल्ली..तुम्हें बताते हैं'..इतने गुस्से में क्यों है बॉलीवुड
बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर एक एप के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
इस दौर की बात करें तो यूं लगता है कि सोशल मीडिया पर पूरा बॉलीवुड बसता है। वहीं इन दिनों पूरा बॉलीवुड मिलकर फैंस से जोड़ने वाला एक एप डिलीट कर रहा है। इसके साथ ही अपने फैंस को भी ऐसा करने के लिए कह रहा है। बॉलीवुड स्टार्स इस एप के खिलाफ अपना गुस्सा ट्विटर पर निकाल रहे हैं।
[बोल्ड हैं ये एक्ट्रेस..बाप-बेटे दोनों के साथ किए इंटीमेट सीन..देखें तस्वीरें]
दरअसल, पहले भी कई मुद्दों पर साथ आया बॉलीवुड एकबार फिर से एक जुट है। मुद्दा है स्नैप चैट सीईओ इवान स्पीगल का भारत पर दिया गया बयान। हर भारतीय की तरह बॉलीवुड भी भारत इवान के खिलाफ है। जिसके चलते सबका गुस्सा साफ दिखाई पड़ रहा है। सभी स्नैपचैट डिलीट कर रहे हैं और अपने फैंस को भी ऐसा करने के लिए कह रहे हैं।

बता दें कि स्नैपचैट के सीईओ इवान स्पीगल ने भारत को 'गरीब देश' बताकर वहां अपने व्यापार को न बढ़ाने की बात कही है। जिसके बाद स्नैपचैट के खिलाफ जैसे मुहिम ही छिड़ गई है। हर कोई स्नैप चैट के सीईऔ को गालियां दे रहा है और ये एप डिलीट कर रहा है। इस मुहिम में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। आगे जानें इस मुद्दे को लेकर कैसे गुस्सा निकाल रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स-


Click it and Unblock the Notifications











