आम बजट पर बोला बॉलीवुड.. अच्छे दिन जरूर आयेंगे..

आज मोदी सरकार का पहला आम बजट देश के सामने पेश हुआ है जिसे कि वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आकार दिया है। जेटली के पिटारे से बहुत सारी घोषणाएं निकली हैं जिसमें -'वन रैंक वन पेंशन योजना' लागू करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का आवंटन, दिल्ली स्थित प्रिंसेस पार्क में युद्ध स्मारक और युद्ध संग्रहालय की स्थापना के लिए 1,000 करोड़ रुपये का आवंटन जैसी बातें शामिल हैं।

Bollywood reacts on Arun Jaitley's First Union Budget 2014

जेटली ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण इंटरनेट और प्रौद्योगिकी मिशन के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव रखा है। जेटली ने घोषणा की कि सरकार किसानों की मदद के लिए 500 करोड़ रुपये का 'मूल्य स्थिरीकरण कोष' स्थापित करेगी। उन्होंने कहा, "कृषि में मूल्य अस्थिरता से किसानों का संकट बढ़ा है, यह कोष इस संकट को दूर करेगा।"

जेटली ने किसानों को ऋण संकट से उबारने के लिए एक अलग कोष की भी घोषणा की। जहां जेटली अपना भाषण पढ़ रहे थे वहीं बॉलीवुड भी जेटली के भाषण पर सक्रिय है।

मशहूर बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक कुणाल कोहली ने ट्विट किया है कि जेटली के बजट भाषण के पहले केवल मैं यही कहना चाहता हूं कि हमने कांग्रेस के दस साल दिये थे जिस पर भी वो देश का विकास नहीं कर पायी। इसलिए मोदी सरकार के बजट भाषण से भी हमें किसी मैजिक की उम्मीद नहीं करनी चाहिए क्योंकि अभी उन्हें आये ही कितना समय हुआ है।

वैसे भी अच्छे दिन आने में समय लगता है इसलिए हमें भी ऐसी उम्मीद करनी चाहिए कि थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन अच्छे दिन आयेंगे जरूर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X