मुबई बम ब्लास्ट: बॉलीवुड में भी दिखा गुस्सा

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने ट्वीट किया है कि 'मुंबई में तीन धमाके... मेहरबानी करके घर की तरफ लौटें'। वहीं समीरा रेड्डी ने भी इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि, यह बहुत ही निराशाजनक है कि जब हम मुंबईकर सुरक्षित महसूस करते हैं तो सीरियल धमाके हो जाते हैं, आखिर यह सिलसिला कब रुकेगा? इसीप्रकार फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने लोगों को सतर्क करते हुए पुलिस कंट्रोल रुम का नंबर मुहैया कराया।
चर्चित अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने लिखा, अभी-अभी धमाके की खबर सुनी है, बहुत ही परेशान करने वाली बात है, अगर आप बाहर हैं तो घर की ओर बढ़े क्योंकि सुरक्षा को लेकर कुछ नहीं कहा सकता। नेहा धूपिया ने सबके सुरक्षित होने की कामना करते हुए ट्वीट किया, उन्होंने कहा है कि हम उम्मीद करते हैं कि आपके अपने सभी सुरक्षित होंगे। ट्वीटर और फेसबुक पर हर कोई अपने सगे सबंधियों को सतर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्विटर के माध्यम से अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, कैटरीना कैफ और ऋतिक रौशन ने भी मुंबईवासियों की सुरक्षा की कामना की है।


Click it and Unblock the Notifications











