कंगना रनौत ने मुंबई को बताया POK, भड़का बॉलीवुड, बिना नाम लिए स्टार्स ने लगाई जमकर क्लास
कंगना रनौत एक बार फिर से अपनी नई कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। कंगना रनौत बीते कई दिनों से सुशांत केस में मुंबई पुलिस की भूमिका पर संदेह जता रही हैं। ऐसे में हाल ही में कंगना ने एक ट्वीट किया। जिससे काफी बवाल मच रहा है। दरअसल, शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना को मुंबई वापस नहीं आने को कहा था।
इस पर कंगना ने बिगड़ते हुए मुंबई की तुलना पीओके से कर दी। अब इस मामले में सोशल मीडिया पर कई बॅालीवुड स्टार्स ने अपना रिएक्शन दिया है। मुंबई मेरी जान और कंगना रनौत चल निकल जैसे ट्रेंड टॅाप पर आ गए हैं।

आपको बता दें कि कंगना को जवाब में रितेश देशमुख, दिया मिर्जा के साथ कई लोगों ने मुंबई के संबंध में लिखा है। हालांकि किसी ने कंगना का नाम नहीं लिया है। लेकिन ये सभी ट्वीट कंगना के ट्वीट का जवाब माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications