Budget 2020: आम बजट पर बॉलीवुड हस्तियों की ऐसी रही प्रतिक्रिया, पढ़िए ट्वीट्स

By Varsha Verma

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट 2020 (Budget 2020) पेश कर दिया है। बजट के पेश किए जाने के बाद आज दिन भर बजट ही सुर्खियों पर रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर भी बजट ट्रेंड करता रहा। निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने से पहले पंडित दीनानाथ कौल की कश्मीर पर लिखी कविता पढ़ी. इस कविता का अर्थ - 'हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग जैसा, हमारा वतन डल झील में खिलता हुआ कमल जैसा, नौजवानों के गर्म खून जैसा, मेरा वतन, तेरा वतन, हमारा वतन, दुनिया का सबसे प्यारा वतन।' यहां हम आपको निर्मला सीतारमण ने बजट में की घोषणाओं के बारे में नहीं बताएंगे बल्कि बजट 2020 पर बॉलीवुड से आई प्रतिक्रियाओं के बारे में बता रहे हैं।

बजट पर सबसे फिल्म जगत से पहली प्रतिक्रिया पूर्व एक्ट्रेस और केंद्रीय कपड़ा मंत्री मंत्री स्मृति ईरानी की आई। उन्होंने आज पेश किए बजट के ऐतिहासिक बजट करार दिया। इसके साथ स्मृति ईरानी ने मध्यम वर्ग को टैक्स में मिले छूट के लिए भी निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद व्यक्त किया है।

bollywood reaction on budget 2020

इसके साथ ही दिल्ली में विधानसभा चुनावों में व्यस्त भाजपा नेता और अभिनेता मनोज तिवारी ने भी बजट के जनता का बजट बताते हुए बजट में टैक्स स्लैब को ट्वीट किया है।

वहीं फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और ऋचा चड्डा ने भी बजट पर किए एक्सपर्ट ट्वीट को रिट्वीट किया है। वहीं अभिनेत्री स्वारा भास्कर ने जिग्नेश मेवाणी के ट्वीट को रीट्विट किया है, जिसमें उन्होंने प्राइवेटाइजेशन को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

फिल्म मेकर अशोक पंडित ने बजट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर धन्यवाद वक्त किया है। बता दें कि राहुल गांधी ने बजट में बेरोजगारी और मंहगाई जैसे मुद्दे गायब रहने की बात कही थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X