अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव: बॉलीवुड से लेकर राजनेता तक- सबने की कामना, शीघ्र स्वस्थ हों महानायक
बॉलीवुड जगत से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही है। अब महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरों ने फैंस से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स को निराश कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने खुद इस बात की पुष्टि की, वह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं कुछ देर बाद अभिषेक बच्चन के कोरोना से संक्रमित होने की खबर भी आई। फिलहाल बीएमसी अमिताभ बच्चन के घर में काम करने वाले व परिवार के अन्य सदस्यों का भी कोरोना वायरस का टेस्ट करेगी। साथ ही कोरोना की गाइडलाइन को फॉलो करते हुए बिग बी का बंगला भी सील किया जाएगा। वहीं बिग बी से जुड़े सभी लोगों को आइसोलेशन में रखा जा सकता है।
अमिताभ बच्चन को लेकर जैसे ही ये खबर सामने आई तो तमाम फैंस और स्टार्स दुखी नजर आए। क्रिकेटर से लेकर साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स, राजनेता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स ने अमिताभ बच्चन की जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पढ़िए बॉलीवुड स्टार्स की प्रतिक्रिया।


Click it and Unblock the Notifications