'आज मेरे पास दो फ्लैट हैं': राजीव खंडेलवाल

राजीव खंडेलवाल उन गिने चुने टीवी अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने सीमित साधन के बावजूद बालीवुड में अपनी जगह तैयार की है. राजीव ने बताया कि वह जब मुंबई आये थे तो उनके पास सिर्फ पचास हजार रुपये थे और अब उनके पास एक फ्लैट गोरेगांव, दूसरा मीरा रोड में है.
राजीव की छवि विभिन्न टीवी शो में लवर ब्वाय की बनी थी लेकिन उन्होंने फिल्म आमिर में बिल्कुल अलग तरह की भूमिका कर जोखिम लिया था. राजीव ने कहा कि इस फिल्म के जरिये उन्हॉने उस मानसिकता के खिलाफ काम किया है जिसमें माना जाता है कि टीवी एक कलाकार फिल्मों में सफल साबित नहीं होते.
राजीव खंडेलवाल का कुछ समय पहले तक आमना शरीफ से रोमांस चल रहा था लेकिन फिर आमना का नाम आफताब शिवदासानी के साथ जुड़ने लगा है.
राजीव जो कि आमना से अपने संबंध समाप्त कर चुके हैं, उन्होंने कहा कि यदि आमना की जिंदगी में कोई है तो वे इसके लिये उसे शुभकामनायें देते है


Click it and Unblock the Notifications