उत्तराखंड पीड़ितों की मदद करेगा बॉलीवुड
फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और निर्माता मुकेश भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड पीड़ितों के लिए यह संस्था दो अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

मुकेश ने सोमवार को साउथ अफ्रीका इंडिया फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स (एसएआईएफटीए) की प्रेस वार्ता के दौरान कहा, "उत्तराखंड के लिए फिल्म निर्माताओं की संस्था, स्टार प्लस और फिल्म वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी। हम जो धन इकट्ठा करेंगे, वह उत्तराखंड आपदा पीड़ितों को दान किया जाएगा।"
उत्तराखंड में पिछले महीने भारी बारिश एवं बादल फटने से रुद्रप्रयाग और केदारनाथ घाटी में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई थी। इस आपदा में सैंकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











