बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर गिरफ्तार..ड्रग रैकेट में शामिल होने का आरोप!
बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर को ड्रग के काले धंधे में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर सुभाष दुदानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुभाष पर ड्रग्स के काले धंधे में शामिल होने का आरोप है। बता दें कि राजस्थान में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने ड्रग्स के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए अरबों रुपये की ड्रग्स बरामद की है।

इस केस में सुभाष के साथ साथ अन्य पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि टीम ने छापेमारी में तीन फैक्ट्रियों से मेंडरैक्स की 23.5 मीट्रिक टन गोलियां बरामद की हैं।
दीपिका की 11 करोड़ फीस पर रणवीर सिंह का रिएक्शन..और सबकी बोलती बंद!
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआरई डायरेक्ट ने कहा कि ये भारत का सबसे बड़ा ड्रग रैकेट था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 3 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications