सलमान खान-प्रीति जिंटा की चोरी चोरी चुपके चुपके के प्रोड्यूसर का निधन, यूपी में होगा अंतिम संस्कार

Nazim Hassan Rizvi Death: साल 2001 में आई बॉलीवुड फिल्म 'चोरी चोरी, चुपके चुपके' के निर्माता नाजिम हसन रिजवी का मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। बॉलीवुड इंडट्री के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक करीबी सहयोगी ने कहा कि अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में कुछ अज्ञात बीमारियों के लिए नाजिम हसन रिजवी को भर्ती कराया गया था।
रिजवी ने सोमवार देर रात इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। आगे कहा कि अनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक स्थान पर ले जाया जा रहा है। अब उनका अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक स्थान पर किया जाएगा। नाजिम हसन रिजवी की फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' 2001 में रिलीज हुई थी।
वहीं, 2007 में उनकी फिल्म 'अंडरट्रायल' रिलीज हुई, जिसको प्रोड्यूस करने के साथ ही उन्होंने इसका स्क्रीनप्ले भी लिखा था। इसके अलावा 2017 में आई 'लादेन आला रे आला' के निर्देशन के साथ उन्होंने इसको लिखा भी था।
रिजवी ने मजबूर लड़की (1991), आपतकल (1993), अंगारवादी (1998), अंडरट्रायल (2007), चोरी-चोरी, चुपके-चुपके (2001), हैलो, हम लल्लन बोल रहे हैं (2010) अन्य जैसी फिल्में बनाईं थी।


Click it and Unblock the Notifications











