शाहरुख खान के दोस्त बॉलीवुड प्रोड्यूसर करीम मोरानी कोरोना की चपेट में, दोनों बेटियां भी हैं पॉजिटिव
एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड प्रोड्यूसर करीम मोरानी का कोरोना टेस्ट किया गया था और उसका रिपोर्ट पॉजिटिव है। बता दें, पिछले दिनों ही उनकी दोनों बेटियां ज़ोया मोरानी और शज़ा मोरानी भी कोरोना से संक्रमित निकली थीं। इस समय पूरा मोरानी परिवार सदमे में है। उनके परिवार में 9 लोग हैं जिन्होंने खुद को पूरी तरह से isolate कर लिया है। बता दें, करीम मोरानी शाहरुख खान के अच्छे दोस्त हैं।
करीम मोरानी इस समय कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैंं और अपना इलाज करवा रहे हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बता दें कि करीम मोरानी की बेटी शज़ा मोरानी श्रीलंका से आईं थीं जिसके बाद जब उन्होंने टेस्ट करवाया, तो वह टेस्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आया था। जिसके बाद अब पूरे परिवार पर खतरा मंडरा रहा है।

बता दें, करीम मोरानी फिल्म प्रोड्यूसर हैं, और शाहरुख खान के साथ प्रोड्क्शन हाउस 'रेड चिली एंटरटेन्मेंट' से जुड़े हुए हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ मिलकर, 'रा. वन', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'दिलवाले' जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।


Click it and Unblock the Notifications











