अस्पताल में बेड ना मिलने से प्रोड्यूसर अनिल सूरी का कोरोना से निधन
राजतिलक और मंज़िल जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर अनिल सूरी का 77 साल की उम्र में कोरोना वायरस से निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि उनके भाई राजीव सूरी ने की। अनिल सूरी कोरोना पॉज़िटिव थे।
दुखद ये है कि अनिल सूरी को अंतिम समय में अस्पतालों ने भर्ती करने से मना कर दिया। मुंबई के दो बड़े अस्पतालों ने बेड ना होने से अनिल सूरी को भर्ती करने से मना कर दिया।

राजीव सूरी ने बताया कि 2 जून से अनिल सूरी को बुखार था। उनकी हालत बिगड़ती गई लेकिन किसी बड़े अस्पताल ने उन्हें भर्ती नहीं किया। गुरूवार को हालत बिगड़ने के बाद शाम 7 बजे उनका देहांत हो गया।
अनिलल सूरी का अंतिम संस्कार, शुक्रवार को ओशीवारा में किया गया। अंतिम संस्कार में परिवार के चार लोग शामिल हुए और सभी ने PPE किट्स पहन कर अनिल सूरी को अंतिम विदाई दी। अनिल सूरी के बाद उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।
हाल ही में बातों बातों में, रजनीगंधा जैसी फिल्मों के डायरेक्टर बासु चटर्जी का निधन हो गया है। दुखद है कि उनकी फिल्म मंज़िल अनिल सूरी ने प्रोड्यूस की। अमिताभ बच्चन और मौशमी चटर्जी स्टारर मंज़िल के डायरेक्टर बासु चटर्जी और प्रोड्यूसर अनिल सूरी का निधन एक ही दिन हुआ। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति दे।


Click it and Unblock the Notifications












