प्रियंका बनी नए नायकों का सहारा

प्रियंका चौपडा अपने ब्वायफ्रैंड हरमन बावेजा के साथ लव स्टोरी 2050 में हीरोइन बनकर क्या आई कि कई निर्माता निर्देशक अपने अपने जवान हो चुके बेटों को बालीवुड में लांच करने के लिये प्रियंका को ही सबसे बेहतरीन और भाग्यशाली हीरोइन समझ रहे हैं.
बी आर फिल्मस के निर्माता रवि चौपडा की भी अपने बेटे कपिल चौपड़ा के लिये प्रियंका चौपड़ा ही पहली पसंद है. कोहिनूर नाम से बन रही इस फिल्म का निर्देशन रवि चौपड़ा के दूसरे बेटे अभय चौपड़ा कर रहे हैं.
प्रिंयका चौपड़ा हालांकि इस फिल्म को करने के लिये राजी है लेकिन वह विशाल भारद्वाज की फिल्म में शाहिद कपूर के साथ शूटिंग करने में व्यस्त है. वह 25 अगस्त के बाद मुंबई में लौटकर रवि चौपड़ा की फिल्म के बारे में अंतिम निर्णय लेगी.
वैसे प्रियंका के इस फिल्म में काम करने की पूरी उम्मीद है क्योंकि रवि चौपडा प्रियंका चौपड़ा के पिता डा. अशोक चौपड़ा के अच्छे मित्र भी हैं. इसके अलावा प्रियंका को फिल्म की स्क्रिप्ट भी पसंद है. कई फिल्मों में व्यस्त प्रियंका इस फिल्म के लिये कैसे समय निकालेगी, यह जानना दिलचस्प रहेगा.


Click it and Unblock the Notifications